लगान भुगतान एक ऐसा भुगतान है जो भूमि मालिक द्वारा सरकार को अपनी भूमि उपयोग के लिए fixed fee या राजस्व (Revenue) का भुगतान करना होता है। यह भुगतान भूमि के उपयोग, प्रकार, और क्षेत्र के बेस पर तय किया जाता है। आप झारभूमि पोर्टल के जरिये, आसानी से भू लगन पेमेंट कर सकते है।
अब झारखंड में यह प्रोसेस डिजिटल हो गया है, जिससे लोग Jharbhoomi Online Lagan Payment कर सकते हैं।
Services Available on Jharbhulagan Jharkhand
- रजिस्टर ll देखे
- बकाया देखे
- पिछली भुगतान देखे
- ऑनलाइन भुगतान करे
- भुगतान की स्थिति देखे
ऑनलाइन भुगतान करे
झारभूमि ऑनलाइन लगान भुगतान करने की Process बहुत ही simple है। इसे आप घर बैठे अपने कंप्यूटर या मोबाइल के जरिए से पूरा कर सकते हैं।
- सबसे पहले झारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर जाना है।
- होम पेज पर आपको Online Lagan Payment बटन पर क्लिक करना है।

- अब ऑनलाइन लगान भुगतान ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आपको स्क्रीन पर आए फॉर्म को भरना है।
- फॉर्म में आपको जिला का नाम, अचंल नाम, हल्का नाम और मौजा नाम सेलेक्ट करना है।

- फिर निम्नलिखित में से किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- अंत में सुरक्षा कोड डालकर नीचे दिए ग्रीन कलर के खोजे बटन पर क्लिक करना है।

- अब फॉर्म में बिलकुल नीचे एक लिस्ट ओपन होगी।
- इस लिस्ट में आपको अपने रैयत नाम को चेक करना है और उसके बिलकुल सामने लिखे देखे बटन पर क्लिक करना है।
- देखे बटन पर क्लिक करते ही एक पेज ओपन होगा।

- जिसमे पंजी II विवरण, प्लोट का विवरण, और लगान का विवरण आदि की जानकारी शामिल होगी।
- आपको नीचे दिए तीन बटन में से बकाया देखें पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक पेज और ओपन होगा। आपको इस पर लिखी जानकारी पढ़नी है।

- लास्ट में आपको हरे रंग के ऑनलाइन भुगतान करे बटन पर क्लिक करना है।
इस तरह से आप ऊपर दी जानकारी की हेल्प से Jharbhoomi Online Lagan Payment आसानी से कर सकते है।