भू नक्शा झारखण्ड (Bhu Naksha Jharkhand) ऑनलाइन देखे

क्या आप जानना चाहते हैं कि आपकी जमीन का नक्शा कैसा है? झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर आप अपनी भूमि का नक्शा आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। Jharbhoomi Jharkhand पोर्टल पर न केवल आप अपनी भूमि का नक्शा देख सकते है, बल्कि इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Bhu Naksha Jharkhand ऑनलाइन देखे” के बारे में जानकारी दी है। जिसकी मदद से आप अपना टाइम बर्बाद किए बिना घर पर बैठे बैठे ही अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते है। 

Bhu Naksha Jharkhand ऑनलाइन देखे

झारभूमि पोर्टल की मदद से आप अपनी जमीन का नक्शा और उससे जुड़ी जानकारी कुछ ही मिनटों में चेक कर सकते हैं। नीचे इस प्रोसेस के बारे में स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी गई है। 

  • भू नक्शा झारखण्ड देखने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट झारभूमि पोर्टल https://jharbhunaksha.jharkhand.gov.in/ पर जाना है।  
  • अब होम पेज पर सबसे नीचे लिखे भू नक्शा ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

  • क्लिक करने के बाद एक Location पेज ओपन होगा। 
  • इसमें आपको अपने जिले, सर्कल, हल्का नाम और मौजा नाम को चुनना है। 

  • फिर आपको शीट नंबर सेलेक्ट करना है। 
  • शीट नंबर सेलेक्ट करते ही साइड में एक नक्शा आएगा। 
  • इस नक़्शे में आपको अपने प्लाट नंबर को सेलेक्ट करना है।

  • प्लाट नंबर सेलेक्ट करते ही plot info के नीचे प्लाट की सारी जानकारी आ जाएगी। 
  • यदि आप इस रिपोर्ट को डाउनलोड करना चाहते है तो आपको plot info के नीचे वाले लिंक Map Report पर क्लिक करना है। 
  • अब प्लाट रिपोर्ट आपके सामने ओपन हो जाएगी। 

  • रिपोर्ट को डाउनलोड करने के लिए आपको Show Report PDF बटन पर क्लिक करना है। 
  • अब रिपोर्ट PDF फॉर्मेट में आपके सामने आ जाएगी। 
  • आपको ऊपर डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड करना है।

इस तरह से आप स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस फॉलो करके Bhu Naksha Jharkhand ऑनलाइन देख सकते है।