Jharbhoomi Mutation (म्युटेशन) या land transfer वह प्रोसेस है जिसके जरिए किसी भूमि का स्वामित्व एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के नाम पर दर्ज किया जाता है। अगर आपने Jharbhoomi पोर्टल पर अपनी जमीन का ऑनलाइन Mutation किया है तो आप नीचे दी जानकारी की मदद से Jharbhoomi Mutation (म्युटेशन) Status Check कर सकते है।
Jharbhoomi Mutation (म्युटेशन) Status Check कैसे करें?
म्युटेशन स्टेटस चेक करने के लिए आपको नीचे दिए प्रोसेस को फॉलो करना है।
- झारभूमि म्युटेशन स्टेटस चेक करने के लिए आपको झारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर जाना है।
- अब आपको होम पेज पर साइड बार में सबसे नीचे लिखे आवेदन स्थिति ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- जिसके बाद पाकी स्क्रीन पर एक मैप ओपन होगा।
- इस मैप में आपको अपने जिले को चुनना है।

- जिले के बाद ब्लॉक का नक्शा सामने आएगा।
- इस नक़्शे में आपको ब्लॉक को सेलेक्ट करना है।

- इसके तुरंत बाद ही APPLICATION STATUS OF MUTATION यानी म्युटेशन आवेदन की स्तिथि का फॉर्म ओपन होगा।
- इस फॉर्म में ऊपर की तरफ आपको Mutation और Land Demarcation के दो ऑप्शन दिखाई देंगे।

- आपको इन दोनों में से Mutation को सेलेक्ट करना है।
- फॉर्म में जिला और अंचल की आटोमेटिक जानकारी भरी हुई आएगी।
- आपको वर्ष सत्र में वर्ष को सेलेक्ट करना है और नीचे दिए ऑप्शन में से किसी एक को चुनना है।
- लास्ट में आपको नीचे दिया हुआ कैप्चा डालना है और search बटन पर क्लिक करना है।
- अब फॉर्म के नीचे की और आपको एक लिस्ट दिखाई देगी।

- इस लिस्ट में केस नंबर, हल्का, खाता नंबर, प्लाट नंबर, Applicant Name, Applicant date और स्टेटस की जानकारी होगी।
- आपको अपना Applicant Name देखना है और उसके सामने view बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद Mutation Details (म्युटेशन आवेदन की स्तिथि) रिपोर्ट ओपन हो जाएगी।

- यदि आपकी एप्लीकेशन approve हो गई है तो Case Status में approved लिखा आएगा।
- परन्तु यदि एप्लीकेशन approve नहीं हुई है तो Case Status में reject लिखा हुआ आएगा।
- आप Jharbhoomi Mutation (म्युटेशन) Status रिपोर्ट को नीचे दिए प्रिंटर आइकॉन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।
Jharbhoomi Mutation (म्युटेशन) Status Check करते समय कोई भी समस्या आने पर आप 91 0651-2446066 पर फ़ोन और dolrjh[at]gmail[dot]com ईमेल आईडी पर ईमेल कर सकते है।