Jharbhoomi Jharkhand एक ऐसा पोर्टल है जिस पर झारखंड राज्य के नागरिक ऑनलाइन अपनी भूमि के रिकॉर्ड्स देख सकते है। इस पोर्टल पर आप जमीन का खाता (ROR), रजिस्टर II, खेसरा का सम्पूर्ण विवरण और खेसरा विवरण आदि की जानकारी देख सकते है।
इसके अलावा आप Jharbhoomi Portal पर भू नक्शा, दाखिल खारिज ऑनलाइन आवेदन और स्थिति भी चेक कर सकते है। आप नीचे दी जानकारी की मदद से झारभूमि पोर्टल पर अवेलेबल सभी सर्विसेज का लाभ उठा सकते है।
Jharbhoomi Jharkhand पर अपना खाता कैसे देखें?
अपना खाता (ROR) देखने के लिए आपको नीचे दी जानकारी को ध्यान से पढ़ना है और स्टेप बाय स्टेप पोर्टल पर जाकर Apna Khata देखना है। जैसे:-
- सबसे पहले झारखंड सरकार के आधिकारिक भूमि पोर्टल झारभूमि https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर जाना है।
- अब होम पेज पर साइड में लिखे “अपना खाता देखें” ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद District Map Of Jharkhand ओपन होगा।

- इस मैप में आपको अपने जिले को सेलेक्ट करना है।
- जिला सेलेक्ट करते ही ब्लॉक का मैप ओपन होगा।

- इस मैप में आपको अपने ब्लॉक को चुनना है।
- जैसे ही आप ब्लॉक सेलेक्ट करते है तो आपके सामने अपना खाता देखें फॉर्म ओपन होगा।

- इस फॉर्म में आपको अपने जिले, अंचल, हल्का और किस्म जमीन को सेलेक्ट करना है।
- फिर नीचे दिए टेबल में अपने मौजा का नाम सेलेक्ट करना है।
- आगे नीचे की तरफ आपको निम्नलिखित ऑप्शन में से किसी एक को सेलेक्ट करना है।
- फिर नीचे लिखा सुरक्षा कोड डालकर खाता खोजे बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद नीचे की तरफ एक लिस्ट ओपन होगी।

- इस लिस्ट में रैयतधारी का नाम, पिता/पति का नाम, और खाता संख्या की जानकारी के साथ साथ खेसरा संख्या और अधिकार अभिलेख की जानकारी होगी।
- आपको अपने रैयतधारी का नाम देखना है और उसके सामने अधिकार अभिलेख में लिखे देखें ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद अपना खाता की अधिकार अभिलेख की नकल (कॉपी) आपके सामने ओपन हो जाएगी।

- इस रिपोर्ट में आपको जमीन और रैयत से जुडी जानकारी मिल जाएगी।
- आप अपना खाता देखें रिपोर्ट को ऊपर बने प्रिंटर icon पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।
झारभूमि रजिस्टर- II कैसे देखें
रजिस्टर- II ऑनलाइन देखने के लिए आपको नीचे दिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना है। जैसे:-
- रजिस्टर- II देखने के लिए हमे झारखंड के झारभूमि पोर्टल https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर जाना है।
- पोर्टल के होम पेज पर आपको रजिस्टर- II देखें लिंक पर क्लिक करना है।

- क्लिक करते ही जिले का नक्शा (District Map Of Jharkhand ) ओपन होगा।

- इस नक़्शे में आपको अपने जिले को सेलेक्ट करना है।
- नक्शा सेलेक्ट करते ही ब्लॉक मैप ओपन होगा।

- ब्लॉक मैप में आपको अपने ब्लॉक को चुनना है।
- ब्लॉक चुनते ही स्क्रीन पर पंजी-II प्रतिवेदन का एक फॉर्म ओपन होगा।

- पंजी-II प्रतिवेदन फॉर्म में आपको अपने जिले का नाम, अंचल का नाम, हल्का और मोजा का नाम सेलेक्ट करना है।
- आगे भाग बर्तमान, पृष्ठ संख्या बर्तमान, रैयत नाम से खोजे, प्लाट नंबर से खोजे, खाता नंबर से खोजे, और समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें में से किसी एक ऑप्शन हो सेलेक्ट करना है।
- फिर आपको सुरक्षा कोड डालना है और search बटन पर क्लिक करना है।
- अब फॉर्म के बिलकुल नीचे एक लिस्ट ओपन होगी।

- इस लिस्ट में आपको रैयत का नाम, खाता संख्या, भाग वर्त्तमान, और पृष्ठ संख्या वर्त्तमान की जानकारी दिखाई देगी।
- आपको अपना रैयत का नाम चेक करना है और उसके सामने पृष्ठ संख्या वर्त्तमान में लिखे देखें लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने पंजी – ll प्रति नकल ओपन हो जाएगी।

- यदि आपकी Register II (पंजी – ll प्रति) में Mutation Case है तो Mutation Cases Found और यदि नहीं है तो Mutation Cases not found लिखा हुआ आएगा।
- आप नीचे दिए प्रिंटर symbol पर क्लिक करके इस पंजी – ll प्रति रिपोर्ट को डाउनलोड कर सकते है।
खाता एंव रजिस्टर II देखें
झारखंड सरकार के Jharbhoomi पोर्टल के जरिए आप खाता एवं रजिस्टर II की जानकारी आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। नीचे इसे चेक करने की complete process दिया गया है।
- सबसे पहले, अपने ब्राउज़र में झारभूमि पोर्टल https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ को ओपन करना है।
- फिर पोर्टल के होम पेज पर अवेलेबल “खाता एंव रजिस्टर II देखें” ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के कुछ सेकंड अंदर ही खतियान एवम रजिस्टर 2 देखे का एक फॉर्म ओपन होगा।
- अगर आप खतियान चेक करना चाहते है तो खतियान को सेलेक्ट करना है।

- फिर फॉर्म में आपने जिले का नाम, अंचल नाम, हल्का, मौजा, खाता नंबर, और किस्म जमीन की जानकारी भरनी है।
- आगे सुरक्षा कोड डालकर नीचे लिखे खतियान बटन पर क्लिक करना है।
- खतियान पर क्लिक करते ही एक रिपोर्ट आपके सामने आएगी।
- आप ऊपर डाउनलोड बटन पर क्लिक करके खतियान रिपोर्ट को पीडीऍफ़ में डाउनलोड कर सकते है।
- अगर आप रजिस्टर 2 को देखना चाहते है तो आपको खतियान और रजिस्टर 2 में से रजिस्टर 2 को सेलेक्ट करना है।
- फिर स्टेप बाय स्टेप सारी जानकारी डालकर कैप्चा कोड डालना है।

- लास्ट में आपको जिस्टर 2 बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने रजिस्टर 2 (Continuous Khatian) ओपन हो जाएगी।

- आप इस रिपोर्ट को प्रिंटर बटन पर क्लिक करके पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते है।
Jharbhoomi Portal पर पंजी II – खेसरा वार विवरण कैसे चेक करें?
- पंजी II – खेसरा वार विवरण चेक करने के लिए आपको झखंड भूमि रिकॉर्ड के आधिकारिक पोर्टल https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर जाना है।
- झारभूमि के होम पेज पर आपको नीचे की तरफ लिखे पंजी II – खेसरा वार विवरण ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने पंजी II – खेसरा वार विवरण का एक फॉर्म ओपन होगा।
- इसमें आपको खाता संख्या एवं खेसरा संख्या के अकॉर्डिंग रजिस्टर 2 देख सकते है।

- इस फॉर्म में आपको जिले का नाम, अंचल नाम और हल्का नाम को सेलेक्ट करना है।
- फिर मौजा, खाता नंबर और खसरा नंबर की जानकारी भरनी है।
- लास्ट में सुरक्षा कॉड भरकर रजिस्टर 2 ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके तुरंत बाद ही आपके सामने Continous Khatian (Plot wise) यानी पंजी II – खेसरा वार विवरण की रिपोर्ट ओपन हो जाएगी।

- आप पंजी II – खेसरा वार विवरण को प्रिंटर symbol पर क्लिक करके पीडीऍफ़ फॉर्मेट में आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
खेसरा का सम्पूर्ण विवरण
खेसरा (Khasra) भूमि रिकॉर्ड का एक important document है, जिसमें किसी विशेष जमीन के भूखंडों का detailed description होता है। आप खेसरा का सम्पूर्ण विवरण यानी Complete details of Khesra नीचे दी जानकारी की हेल्प से स्वयं ऑनलाइन चेक कर सकते है।
- सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल के ब्राउज़र में आधिकारिक झारभूमि पोर्टल https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर जाना है।
- फिर होम पेज पर आपको खेसरा का सम्पूर्ण विवरण ऑप्शन पर क्लिक करना है।

क्लिक करने के बाद डिस्ट्रिक्ट मैप आएगा, जिसमे आपको अपने जिले को सेलेक्ट करना है।

- इसके बाद ब्लॉक का मैप ओपन होगा।

- अब आपको इसमें नक़्शे में आपने ब्लॉक को सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद पूर्ण खाता का एक फॉर्म ओपन होगा।

- इस पूर्ण खाता फॉर्म में आपको अपने जिले का नाम, अंचल का नाम, हल्का नाम और मौजा नाम सेलेक्ट करना है।
- फिर आपको नीचे दिए ऑप्शन में से किसी भी एक को सेलेक्ट करना है।
- भाग बर्तमान,
- पृष्ट संख्या बर्तमान,
- रैयत नाम से खोजे,
- प्लाट नंबर से खोजे,
- खाता नंबर से खोजे,
- समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें
- लास्ट में आपको नीचे दिया सुरक्षा कोड डालना है और हरे रंग के search बटन पर क्लिक करना है।
- सर्च करने कुछ देर अंदर ही फॉर्म के नीचे एक लिस्ट ओपन होगी।

- इस पूर्ण खाता लिस्ट में रैयत का नाम, और खाता संख्या, के साथ साथ भाग वर्त्तमान, और पृष्ठ संख्या वर्त्तमान की जानकारी भी दिखाई देगी।
- आपको अपना रैयत का नाम देखना है और उसके सामने देखें लिंक पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने खतियान का विवरण की रिपोर्ट ओपन हो जाएगी।

- इस रिपोर्ट में खतियान का विवरण, रेजिस्टर II का विवरण, उपरोक्त जमाबंदी में दिए गए लगान का विवरण, उपरोक्त जमाबंदी में दाखिल ख़ारिज का विवरण, न्यायालय के अधीन मामले का विवरण, रजिस्ट्री का विवरण, शहरी क्षेत्र का विवरण, और Civil Court का विवरण की जानकारी आपको दिखाई देगी।

- अब आप खेसरा का सम्पूर्ण विवरण को पीडीऍफ़ फॉर्मेट में आसानी से अपने लैपटॉप या मोबाइल में डाउनलोड कर सकते है।
ऑनलाइन आवेदन / Online Mutation
ऑनलाइन म्यूटेशन के लिए कुछ important documents (भूमि का दस्तावेज़ (खरीद/बिक्री की रजिस्ट्री), खाता संख्या, खेसरा संख्या, खरीदार और विक्रेता का आधार कार्ड, लेनदेन से संबंधित स्टाम्प ड्यूटी रसीद, वारिस प्रमाण पत्र (यदि ownership विरासत में बदल रहा हो) ) होने जरूरी है। जिसके बाद आप नीचे दी जानकारी की हेल्प से आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- दाखिल ख़ारिज ऑनलाइन म्युटेशन / Online Mutation करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक साइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।

- अब आपको अपना अकाउंट लॉगिन करना है।

- लॉगिन करने के लिए आपको Email ID, password, कैप्चा डालकर और लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
- अगर आपका अकाउंट लॉगिन नहीं है तो आपको अपना अकाउंट रजिस्टर करना होगा।
- अकाउंट रजिस्टर करने के लिए आपको registration बटन पर क्लिक करना है।

- जिसके बाद User Registration का फॉर्म ओपन होगा, इसमें मांगी गई लगभग सारी जानकारी को भरना है।
- फिर नीचे दिए register now बटन पर क्लिक करना है।
- Account register के बाद आपको लॉगिन करना है।
- लॉगिन के बाद ऑनलाइन म्युटेशन का फॉर्म ओपन होगा।


- इस ऑनलाइन म्युटेशन फॉर्म में आपको Appliciant details, Buyer details, Seller details, और Plot details की जानकारी स्टेप बाय स्टेप भरनी है और save and next पर क्लिक करते जाना है।

- लास्ट में Upload Documents का सेक्शन आएगा।

- इस सेक्शन में आपको मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने है।
- इसके बाद नीचे submit बटन पर क्लिक करना है।
- सबमिट के बाद आपको एक नंबर मिलेगा, जिससे आप आपने दाखिल ख़ारिज ऑनलाइन म्युटेशन स्टेटस/ Online Mutation Status चेक कर सकते है।
आवेदन स्थिति (Mutation Status)
- आपको सबसे पहले झारभूमि के पोर्टल पर जाकर आवेदन स्थिति (Mutation Status) बटन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद जिले का नक्शा और ब्लॉक का नक्शा ओपन होगा, जिसमे जिला और ब्लॉक चुनना है।
- फिर APPLICATION STATUS OF MUTATION (म्युटेशन आवेदन की स्तिथि) का फॉर्म ओपन होगा।

- आपको Mutation और Land Demarcation में से किसी एक को सेल्क्ट करना है।
- फिर स्टेप बाय स्टेप जानकारी भरकर सर्च पर क्लिक करना है।
- अब फॉर्म के नीचे एक लिस्ट ओपन होगी।

- लिस्ट में आपको अपना applicant name चेक करना है सामने वाले view बटन पर क्लिक करना है।
- अब एक Mutation Details रिपोर्ट ओपन होगी।

- इस आवेदन स्थिति (Mutation Status) रिपोर्ट को आप नीचे दिए प्रिंटर icon पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।
ऑनलाइन भुगतान (लगान भुगतान) कैसे करें?
नीचे दी निम्नलिखित जानकारी के जरिए आप Jharbhoomi Portal पर ऑनलाइन लगान भुगतान कर सकते है।
- लगान भुगतान के लिए आपको झारखंड सरकार की झारभूमि आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर विजिट करना है।
- अब होम पेज पर सेंटर में दिए ऑप्शन में से आपको Online Lagan पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद एक पेज आएगा, जिस पर आप बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे।
- इनमे से आपको येलो कलर के ऑनलाइन भुगतान करें ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- ऑनलाइन भुगतान करें बटन क्लिक करते ही एक फॉर्म ओपन होगा।

- इस लगान भुगतान फॉर्म में आपको अपने जिले का नाम, अंचल, हल्का नाम और मौजा का नाम चुनना है।
- फिर नीचे दिए options में से आपको किसी भी एक option को सेलेक्ट करना है।
- अब आपको सुरक्षा कोड यानी कैप्चा डालकर ग्रीन कलर के खोजें बटन पर क्लिक करना है।
- सर्च करते ही इस फॉर्म के बिलकुल नीचे एक लिस्ट ओपन होगी।

- लगान भुगतान की लिस्ट में आपको अपने रैयत नाम के सामने लिखे ब्लू कलर के देखें बटन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद पंजी II विवरण रिपोर्ट सामने आ जाएगी।


- अब आपको सारी जानकारी पढ़नी है और नीचे बकाया देखें ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद एक और पेज ओपन होगा, इसमें आपको नीचे दिए ऑनलाइन भुगतान करे बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह से आप ऊपर दी जानकारी की मदद से Jharbhoomi Portal पर ऑनलाइन भुगतान कर सकते है।
झारभूमि पर भुगतान की स्थिति कैसे चेक करें?
झारखंड सरकार ने नागरिकों के लिए ऑनलाइन लगान भुगतान की स्थिति जांचने की facility available कराई है। आप झारभूमि पोर्टल का उपयोग करके यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको साइट के होम पेज पर जाना है।
- अब नीचे Online Lagan ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आपके सामने एक नए पेज पर बहुत से ऑप्शन आएँगे।
- आपको ऑरेंज कलर के भुगतान की स्थिति देखे ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद Transaction ID भरने का एक फॉर्म ओपन होगा।

- फॉर्म में आपको Transaction ID भरकर वेरीफाई करना है।
- वेरीफाई होने के बाद मांगी गई जानकरी भरनी है जिसके बाद भुगतान की स्थिति आपके सामने ओपन हो जाएगी।
- इसमें आपको निम्नलिखित जानकारी बताई जाएगी। जैसे:- भुगतान की स्थिति (सफल/लंबित), भुगतान की तारीख, भुगतान की राशि, भुगतान का तरीका (डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI आदि) और रसीद संख्या।
- यदि भुगतान Successful हो गया है, तो आप भुगतान रसीद डाउनलोड कर सकते हैं।
- आपको इस रसीद को फ्यूचर के लिए सुरक्षित रखना है।
Jharbhoomi पोर्टल पर यदि आपको आवेदन करने या स्टेटस देखेने में कोई भी समस्या आती है तो आप Contact No – +91 0651-2446066 और email Id:- dolrjh[at]gmail[dot]com पर संपर्क कर सकते है।